सुरभि न्यूज़
धर्मपुर / सरकाघाट (रिपोर्ट – डिंपल शर्मा)
हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित पंचायतों की पहली बैठक 27 जून को आयोजित की गई, जिसमे धर्मपुर की ग्राम पंचायत सरसकान मे वार्ड सदस्यों को पद ग्रहण की शपथ दिलाई गई।
प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने और खुद नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ भी ली। पंचायत की पहली बैठक हुई, जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
जनप्रतिनिधियों ने खुद किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन न करने और समाज (विशेषकर युवाओं) को चिट्टा जैसे जानलेवा नशों से दूर रखने की शपथ ली। शपथ के बाद मानसून की आपदाओं (बाढ़/भूस्खलन) से निपटने और गांवों के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पारित किए गए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरसकान के नवनिर्वाचित प्रधान मीरा देवी, उप प्रधान विनोद कुमार, वार्ड सदस्य नेकराम (डिंपल शर्मा ) विनोद कुमार, किरण देवी, ममता देवी, प्रियंका देवी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।









