सुरभि न्यूज़
चांदपुर / बिलासपुर, 01 जुलाई
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी घुमारवीं के बल्ह चुरानी पंचायत के गैहरा गांव में 04 जुलाई को होनी तय हुई है। सरस्वती शर्मा पुत्री स्व सिंहनु राम के घर होने वाली संगोष्ठी की अध्यक्षता सुरेन्द्र मिन्हास करेंगे जबकि मंच के संयोजक अमर नाथ धीमान कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
बैठक में हड़िंबा वेलफेयर सोसाइटी बल्ह चुरानी और सरस्वती शर्मा को उनके द्वारा समाज में दी गई समाज सेवाओं के लिए मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हारलोग से चार किलो मीटर दूर स्थित गैहरा में होने वाली बैठक के दौरान उपस्थित कलम व कलाकार अपनी नवीनतम रचनाओं से माहौल को रंगीन बनाएंगे।।










