हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। वन विकास निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की स्वीकृति जबकि 21,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त करने वाले 175 कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

वहीं 1 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, पिछले चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष 240 दिन का कार्य पूरा करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। पात्र अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं के नियमितीकरण को भी मंजूरी दी गई है। जबकि विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी 425 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निगम के कार्यों की समीक्षा भी की।बिलासपुर स्थित रेजिन एवं टरपेंटाइन (आरएंडटी) फैक्ट्री के आधुनिकीकरण के बाद राजस्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।

उन्होंने नाहन स्थित आरएंडटी फैक्ट्री के आधुनिकीकरण का भी निर्णय लिया, ताकि उत्पादकता और राजस्व में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर एचपीएसएफडीसीएल के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *