स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने 6 से 7 लाख भांग के पौधे किए नष्ट, आगे भी अभियान रहेगा जारी – हेमराज वर्मा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 03 जुलाई

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस टी एफ कुल्लू की टीम ने सरकारी भूमि प्राकृतिक तौर पर उगी भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने 6 से 7 लाख भांग के पौधे नष्ट किए।

एसटीएफ सहायक अधीक्षक कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम, जिसमे कुल 20 कर्मचारी शामिल थे, ने जिला मंडी और हमीरपुर की सीमा जाहू में खड्ड के किनारे सरकारी भूमि पर भारी मात्रा में प्राकृतिक तौर पर उगी भांग की खेती को नष्ट किया।

उपरोक्त अभियान के दौरान करीब 6 से 7 लाख भांग के पौधे जो करीब 9-10 बीघा भूमि पर उगे थे। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मौका पर नष्ट किया। भांग की अवैध खेती और प्राकृतिक तौर पर उगी भांग को नष्ट करने का यह अभियान आगे लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *