सुरभि न्यूज़
डोला सिंह महंत, बाली चौकी
दि लोअर कुल्लू किसान बागवान संगठन भुंतर ने गरीबों के मसीहा स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि
किया और दो मिनट का मौन रख कर उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दि लोअर कुल्लू किसान बागवान संगठन भुंतर में मासिक बैठक अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश के शिल्पकार छह बार रह चुके गरीबों के मसीहा स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रख कर उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह सही मायने में असली शिल्पकार थे उन्होंने किसान बागवानों के लिए जो हितकारी योजनाएं बना कर, फल उद्यान, कृषि उद्यान, विभागों को जो बढ़ावा दिया उसे आज भी प्रदेश में याद किया जाता है। इसके अलावा सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी जनकल्याण नीतियों से ही आज किसान बागवान आत्मनिर्भर बना है।
उनके द्वारा किए गए बिकास कार्य प्रदेश के हर कोने में दिखाई देते हैं। विशेषकर किसान बागवानों के लिए लाई गई नीतियों के कारण ही आज पहाड़ी क्षेत्र कुल्लू मनाली किन्नौर का सेब पूरे देश में नाम कमा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि लाखों दिलों की धड़कन रह चुके स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के दिखाए गए मार्ग पर चलकर किसान बागवान के हितों के भविष्य में काम किया जाएगा।
करतार सिंह गुलेरिया ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि देश की पहचान थे उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। प्रदेश के लोग उन्हें राजा साहब के नाम से बुलाते थे, सच में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश की आम जनता के राजा थे, बैठक में डोला सिंह महंत, धर्म चंद, भाग सिंह, मच्छेंद्र सिंह, चंद्र बल्लभ शर्मा, देवी सिंह दीपक भल्ला, धनवंत मियां, धनवंत गुलेरिया किशन ठाकुर, तारा सिंह, हरीश ठाकुर, सचिव भूप सिंह ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










