एसटीएफ कुल्लू की टीम ने युवक व युवती को 11.1 चिट्टा के साथ धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 15 जुलाई

मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवंबर 2025 को प्रारंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना पर पुलिस थाना औट के अंतर्गत आने वाले गांव नगवाईं में एक रिहायश मकान की तलाशी ली, तलाशी के समय घर के एक कमरा में एक लड़का विवेक कुमार @ कन्नू (मालिक) तथा एक लड़की किरन मौजूद थे, जो स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कमरा की तलाशी ली गई तथा इस दौरान आरोपी विवेक के कमरा से कुल 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिस पर स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौका पर गिरफ्तार किया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना औट में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया जा रहा है।

आरोपीयों की पहचान विवेक कुमार उम्र 27 वर्ष गांव व डाकघर नंगवाईं तहसील व थाना औट जिला मंडी व किरन पुत्री शेर चंद गांव व डाकघर न्योली, खराहल जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

मामले में आगामी जांच पुलिस थाना औट द्वारा नियमानुसार किया जा रहा है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain), वित्तीय लेन-देन (Financial Trail) तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सहित प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से संबंधित सभी व्यक्तियों एवं उनकी संलिप्तता का शीघ्र पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *