छोटा भंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में फ्रेशर पार्टी में रोज़ी ठाकुर को मिस फ्रेशर और मनोज कुमार को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट 

छोटाभंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में नवीन सत्र 2026-27 के आगंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए महाविद्यालय परिसर में धूमधाम से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अविषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के माहौल से जोड़ना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस और टैलेंट राउंड में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस फ्रेशर’ और ‘मिस्टर फ्रेशर’ प्रतियोगिता रही।

निर्णायक मंडल के निर्णय के पश्चात बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रोज़ी ठाकुर को ‘मिस फ्रेशर’ और बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज कुमार को ‘मिस्टर फ्रेशर’ के खिताब से नवाजा गया। दोनों विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उनके दवारा नवआगन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ – साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष बल दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का भी आह्वान किया।                                                                                                                छोटा भंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में फ्रेशर पार्टी में रोज़ी ठाकुर को मिस फ्रेशर और मनोज कुमार को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *