मंडी में स्पेशल टास्क फोर्स ने 519 पेटियां बीयर से भरा एक ट्रक किया बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 15 जुलाई

प्रदेश में शराब तस्करों पर कार्यवाही करते हुए में स्पेशल टास्क फोर्स मंडी एक ट्रक से519 पेटियां बीयर मार्का Kingfisher और Tuborg बरामद की है।

एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ मंडी की टीम ने पिछली शाम को मलारी फोरलेन टनल मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर HP 65A 3114 को चेकिंग के लिए रोका जो चैकिंग के दौरान उपरोक्त ट्रक में कुल 519 पेटियां बीयर मार्का Kingfisher और Tuborg बरामद हुई।

जिस बारे में ट्रक चालक कोई कागजात /परमिशन पुलिस को पेश न कर सका, जिस पर उपरोक्त शराब (519 बॉक्स बीयर) व ट्रक को कब्जा में लिया गया तथा आगामी कार्यवाही हेतु सदर पुलिस थाना मंडी के सुपुर्द किया गया।
इस मामले में आगे की कार्यवाही पुलिस थाना सदर मंडी द्वारा अम्ल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *