महिला साहित्यकार संस्था जिला कुल्लू इकाई का किया गठन, सोमलता ठाकुर को सौंपी अध्यक्ष की कमान

Listen to this article

सुरभि  न्यूज़

कुल्लू, 22 जुलाई

महिला साहित्यकार संस्था, हिमाचल प्रदेश का गठन 2006 में प्रदेशाध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में किया गया था जिसका उदेश्य महिलायों को साहित्य के क्षेत्र में खुला मंच प्रदान कर आगे लाना तथा नारी शक्ति के सशक्तिकरण को सशक्त बनाना है। महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में इकाईयां साहित्य के क्षेत्र में अहम् भूमिका निभा रही है।

कुल्लू जिला में बीते दिन कार्यकारिणी का संस्था के संविधान और उद्देश्यों के अनुरूप गठन किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। जिला कुल्लू की जिला कार्यकारिणी के निम्न लिखित विभिन्न पदों के नियुक्ति आदेश संस्थापिका-सह-प्रदेशध्यक्ष, महिला साहित्यकार संस्था, हिमाचल प्रदेश के अनुमोदन से दिनांक 22/7/2026 को जारी किया, जिसकी कार्य अवधि दो वर्ष 22/7/2026 से 21/7/2028 तक मान्य होगी।

महिला साहित्यकार संस्था की प्रसार सचिव शारदा अरनोट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू इकाई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति गठन किया गया जिसमें सोमलता ठाकुर को अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी जबकि इकाई उपाध्यक्ष सरला चंबयाल (साहित्य) व शकुंतला (समाज-सेवा) चुना गया।

पौधारोपनण करते हुए संस्था की कुल्लू इकाई

इकाई संरक्षक की कमान प्रेम सिंह को दी गई जबकि विशिष्ट सलाहकार धनी देवी व रेशमा ठाकुर अपनी जिम्मेवारी निभाएगी।महासचिव नीजू शर्मा, सह-महासचिव वीणा राणा, प्रचार सचिव शारदा अरनोट, सह प्रचार सचिव जया ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुषमा शर्मा  व सह कोषाध्यक्ष रीना कपूर को नियुक्त किया है। सम्मानित सदस्यों में सुमन सिक्का, शारदा पोतदार, मनोहर ठाकुर व कर्मचंद ठाकुर का चयन किया गया है।

डॉ रीता सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आपको उपरोक्त पदों पर चयनित करके संस्था गोरखान्वित अनुभव कर रही है। आप स‌भी पदाधि‌कारियों से आशा है कि संस्था-हित में समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करेंगे। अन्य पदाधिकारियों की रूप रेखा एवं विस्तार इकाई सक्रियता पर आधारित होगी जिसका निर्णय महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश इकाई कार्यकारिणी में लिया जाएगा।

कुल्लू जिला महिला साहित्यकार संस्था इकाई की गतिविधियों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण तथा संशोधन का अधिकार संस्थापिका-सह-प्रदेशाध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *