सुरभि newsv
चांदपुर, बिलासपुर (मिन्हास)
कल्याण कला मंच बिलासपुर की नियमित मासिक संगोष्ठी 2 अगस्त को नगर बिलासपुर स्थित वरिष्ठ नागरिक सभागार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए मंच के मीडिया प्रभारी रंजीत वर्धन ने बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के निदेशक सुरेंद्र मिन्हास करेंगे जबकि मंच संचालन महासचिव बाबूराम धीमान करेंगे।
संगोष्ठी दो सत्रों में किया जाएगा जिसमें, पहले सत्र में 11 से 2:00 तक होगा जिसमें कला मंच की गतिविधियों पर विचार मंथन किया जाएगा जबकि द्वितीय सत्र में बहुभाषी और बहुरंगीय कला कलम संगोष्ठी होगी सहित गैर सदस्य कलाकार, लेखक और साहित्यकार भी सादर आमंत्रित हैं।










