सुरभि न्यूज़, बिलासपुर : प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहा है अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली से लेह जा रही बस से कुल्लू के तीन युवकों को 21.60 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन ने बड़ी कार्रवाई की है।
बीते दिन पुलिस टीम ने स्वारघाट आरटीओ बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से लेह जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम बस की तलाशी ली गई तो इस दौरान बस में सवार 3 लोगों से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर थाना स्वारघाट में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत के मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील निवासी सोनीपत, हरियाणा, अनिल राठी – निवासी सोनीपत, हरियाणा व नीरत सिंह पुत्र हीरू राम – निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक एक आरोपी पर पहले से मादक पदार्थ अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का शक है। पुलिस यह पता कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।









