कोहबाग स्कूल में 29 जुलाई, 2026 को दूरसंचार व प्रसारण सेवाओं और साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन- जोगेन्द्र
हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कोहबाग तैहसील व जिला शिमला में 29 जुलाई, 2026 को एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यकम्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यकम का मुख्य उदेश्य ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिकों व छात्रों को दूरसंचार सेवाओं के टैरिफ, बिलिंग प्रक्रियाओं तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेन्द्र शर्मा, सेवा निवृत जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने की। परिषद् के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने उपस्थित जनसमूह एवं विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों तथा दूरसंचार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से अवगत कराया । उन्होने प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे किसी भी सेवा या प्लान का चयन करने से पहले उसकी नियम व शर्तों को धयानपूर्वक पढ़ें तथा अवांछित सेवाओं से बचें। पोस्टपेड व प्रीपेड बिलिंग में आने वाली विसंगतियों, अनपेक्षित कटौती और छुपे हुए शुल्कों से बचने तथा उनकी जांच करने के तरीके साझा किए गए। प्रसारण क्षेत्र की सेवाओं में चैनल चुनने का अधिकार तथा चैनल बुके का चयन के समय ध्यान रखने योग्य वित्तीय पहलुओं से अवगत कराया गया। आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर हाइजीन पर विशेष बल दिया गया। साइबर सुरक्षा तभी सम्भव है जब सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए मजबूत पासवर्ड हो तथा मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन रखना भी अनिवार्य है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक विवरण, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करने पर बल दिया गया। अनचाही कॉल व मैसेज के बचाव हेतु भारतीय दूरंसचार विनियामक प्राधिकरण के डीएनडी फीचर का उपयोग करने और संदिग्ध नंबरों की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया बताई गई। अज्ञात लिंक, लुहावने ऑफर वाले ईमेल व सोशल मिडिया मैसेज से सर्तक रहने की हिदायत दी गई। प्रतिभागियों को दूरसंचार सेवा प्रदातों के शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी गई किसी भी प्रकार की बिलिंग या सेवा संबंधी समस्या होने पर उपभोक्ता सबसे पहले संबधित कंपनी के कॉल सेंटर नंबर अथवा नोडल अधिकारी से संपर्क करें। समय सीमा में शिकायत के निवारण न होने पर संबंन्धित कंपनी के ऐपिलेट ऑथारटी के पास अपील दर्ज करवायें। इसके अतिरिक्त वित्तीय अथवा साईबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर काइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
1/2
विद्यालय के बच्चों द्वारा भी साईबर काइम व उपभोक्ता जागरूकता पर तैयार सन्देश प्रतिभागियों के समस्त रखा जिसे सबने सराहा । विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति दीपशिखा गौर जी अपने समस्त स्टाफ के साथ कार्यकम में उपस्थित रही उन्होने परिषद् के साइबर हाईजिनी विषय पर दिए गए सन्देश की सराहना की।
मुख्यातिथि श्री सुरेन्द्र शार्मा द्वारा अपने संबोधन में प्रतिभागियों को अपनी राजमर्रा की जिन्दगी में खरीददारी करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के टिप्स दिए। उन का स्पष्ट संदेश रहा कि हमने नशे से दूर रह कर देश व प्रदेश की तरक्की में सहयोगी बनना है।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में एक खुला मंच आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या, कॉल डॉप से जुड़े अपने सवाल रखे जिन्हें मौके पर ही समाधान करने का प्रत्यन्न किया गया और उपभोक्ता का उचित मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश में कार्यकम मोबाईल कंपनियों के प्रतिनिधि, विद्यालय के अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं व समस्याओं का समाधान पाया ।








