हत्या : अवैध संबंधों के शक में जेई लाभसिंह चढ़े बली के भेंट, हत्या में चार लोग गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 30 जुलाई

जिला मुख्यालय कुल्लू के जलशक्ति विभाग में सेवारत जेई 52 वर्षीय लाभ सिंह गुलेरिया की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से एएसपी संजीव चौहान की अगुआई वाली एसआईटी ने पर्दा उठा दिया है। इस केस को सुलझाने में सदर थाना के एसएचओ भूप सिंह गुलेरिया की भी अहम भूमिका रही है।

महिला डाक्टर के साथ अवैध संबंधों के संदेह के चलते ही जलशक्ति विभाग कुल्लू के गांधीनगर स्थित कार्यालय में सेवारत जेई लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या कर दी गई। इस खूनी वारदात में लेडी डाक्टर, उसके डाक्टर पति, ससुर और देवर की संलिप्तता की बात सामने आई है।

बुधवार शाम कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान की अगुआई वाली एसआईटी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके उन पर कानून का शिकंजा कस दिया है।

महिला डाक्टर रीजनल हास्पिटल कुल्लू में कार्यरत है। वहीं उसका पति लाहुल में आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहा है। उसे पुलिस लाहुल से रूप में सेवाएं दे रहा है। उसे पुलिस लाहुल से गिरफ्तार कर कुल्लू ला रही है।

जबकि महिला डाक्टर, उसके ससुर और देवर को गिरफ्तार करने के बाद देर शाम पुलिस मेडिकल रीजनल हास्पिटल लेकर पहुंची है। एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस केस में अब कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि लेडी डाक्टर के परिजनों को जेई और उसके बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर संदेह हो गया था।

उन्होंने बताया कि बीते 24 जुलाई को जेई को पानी की पाइप लाइन चेक करने के बहाने लेडी डाक्टर ने गांधीनगर स्थित घर बुलाया और फिर उसके पति आयुर्वेद चिकित्सक, ससुर और देवर ने सुनियोजित तरीके से जेई को मौत के घाट उतारते हुए गांधीनगर के साथ के पास फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *