देव सदन कुल्लू में एक अगस्त को मनाया जाएगा जिला स्तरीय विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस समारोह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 30 जुलाई

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला शाखा के सहयोग से स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप और देव भूमि रोवर्स ओपन ग्रुप द्वारा आगामी 1 अगस्त को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह समारोह ढालपुर स्थित देव सदन में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा।

संयोजक बीजू हिमदल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) कुल्लू, सुरजीत सिंह राठौर (एच.ए.एस.) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ डॉ. लाल सिंह (पूर्व उप निदेशक उच्च शिक्षा कुल्लू एवं पूर्व रीजनल डायरेक्टर I/C, MY Bharat) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश के स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर (स्काउट्स) मनोहर लाल ठाकुर करेंगे।

इस जिला स्तरीय आयोजन में कुल्लू जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और ओपन यूनिट्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स हिस्सा लेंगे। समारोह का मुख्य उद्देश्य स्काउटिंग के मूल आदर्शों—सेवा, नेतृत्व और विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना है।

​कार्यक्रम के दौरान स्काउटिंग आंदोलन में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ स्काउटर्स को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक बीजू हिमदल और हिममत सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला संगठन के पदाधिकारी, जिनमें डी.ओ.सी. कुल्लू नारायण शर्मा सहित सभी स्काउटर्स और गाइडर्स तैयारियों में जुटे हुए हैं।

​आयोजकों ने जिले के सभी वर्तमान व पूर्व स्काउट्स-गाइड्स सदस्यों तथा स्काउटिंग प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में देव सदन पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *