सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 01 अगस्त
विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप, कुल्लू तथा देव भूमि रोवर्स ओपन ग्रुप, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में देव सदन, ढालपुर में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और ओपन यूनिट्स से पहुंचे स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउटर्स एवं गाइडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एचएएस) सुरजीत सिंह राठौर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लाल सिंह, रीजनल डायरेक्टर (आई/सी), MY Bharat, भारत सरकार (सेवानिवृत्त) एवं पूर्व उप निदेशक उच्च शिक्षा, कुल्लू तथा प्रोमिला गुलेरिया, जिला भाषा अधिकारी, कुल्लू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर लाल ठाकुर, स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर (स्काउट्स), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश ने की।
समारोह का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने देशभक्ति, लोक संस्कृति और स्काउटिंग की भावना पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने जिला कुल्लू में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अनुशासित और प्रेरणादायी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं।
इस अवसर पर स्काउटिंग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्काउटर्स और समाजसेवियों को Outstanding Contribution Award, Lifetime Excellence Award, Meritorious Service Award तथा Young Leadership Award से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. धनेश्वरी शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुल्लू जगदीश, पूनम शर्मा, एन.आर. भारती, नरेंद्र, देवी चंद राय, चंद्रकांता, बिमला, कमलेश ठाकुर, गीता ठाकुर, रीता, डोलमा, निशा, चंद्रा, भारत, भारत कुमार, चेतन ठाकुर, अश्वनी, ट्विंकल, संतोष नेगी, अंकिता ठाकुर, यशपाल, भीम सिंह, निखिल और विवेक शर्मा शामिल रहे।
आयोजक बीजू हिमदल और हिम्मत सिंह ठाकुर ने बताया कि समारोह की सफलता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कुल्लू के पदाधिकारियों, स्काउटर्स, गाइडर्स, रोवर्स, रेंजर्स और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विशेष रूप से स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर मनोहर लाल ठाकुर तथा डीओसी कुल्लू नारायण शर्मा सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि जिला कुल्लू के स्काउटिंग परिवार की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भावना ने विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस समारोह को ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और यादगार बना दिया।













