रोजगार : द ऑर्किड होटल शिमला में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 4 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, शिमला

राजधानी शिमला के ‘द ऑर्किड होटल’ में सेल्स एग्जीक्यूटिव और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के खाली पदों को भरने के लिए आगामी 4 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय शिमला के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

​जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इंटरव्यू 4 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे द ऑर्किड होटल शिमला (बाईपास रोड, संजौली, शिमला) में शुरू होगा। इन पदों के लिएl19 से 30 वर्ष के पुरुष और महिला—दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए/बीबीए/बीएचए निर्धारित की गई है तथा एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं, सुपरवाइजर (हाउसकीपिंग) के एक पद के लिए होटल मैनेजमेंट की योग्यता निर्धारित की गई है तथा एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवार को 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना जरूरी है। यदि नाम पंजीकृत नहीं है, तो अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश सरकार के ई-ईएमआईएस पोर्टल (eemis.hp.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों, अनिवार्य दस्तावेजों और अपडेटेड रिज्यूम (CV) के साथ तय समय और स्थान पर पहुंचना होगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 88947-77823 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *