कटराईं (कुल्लू) के भजणु आंगनवाड़ी केंद्र में चयन प्रक्रिया आगामी आदेशों तक स्थगित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

कुल्लू, 07 अगस्त

बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) नग्गर स्थित कटराईं, खुशबिंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र भजणु में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए जारी की गई चयन प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत मांगे गए आवेदनों की अंतिम तिथि और 8 अगस्त 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती एवं चयन प्रक्रिया के लिए नई तिथियों की घोषणा जल्द ही अलग से सूचना जारी कर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *