जोगिंद्रनगर-नौहली मार्ग पर सड़क धंसने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Listen to this article

जोगिंद्रनगर-नौहली मार्ग पर सड़क धंसने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

सुरभि न्यूज़

जोगिंद्रनगर (टिक्कर), 13 अगस्त 

जोगिंद्रनगर-नौहली मार्ग पर गुरुवार को टिक्कर के समीप एक दर्दनाक हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। पधर की ओर आ रही एक यात्री बस को पास (क्रॉसिंग) देते समय सड़क का एक हिस्सा अचानक नीचे धंस गया, जिससे सामने से आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे जा गिरा।

​गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

तंग सड़क बनी हादसों का कारण

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य में मदद की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क बेहद तंग और संकरी है, जिसके कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं या खतरे की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से इस तंग मार्ग को चौड़ा करने और सुरक्षा दीवारें लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *