जनजातीय मेला-2026 में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 13 अगस्त
जनजातीय मेला-2026 के तहत आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। एकल एवं युगल वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
टेबल टेनिस एकल वर्ग में वेदिक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अहमित राज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंधला ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
वहीं, टेबल टेनिस युगल वर्ग में वेदिक शर्मा एवं रोनव थॉमस की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। यशस्वी एवं अक्षिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंधला की जोड़ी उपविजेता रही।
जनजातीय मेला-2026 में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *