सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, केलांग
जनजातीय उत्सव-2026 के तहत आज प्रातः साइकिल मैराथन एवं स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार विकास कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा खेल भावना का परिचय दिया।
सीनियर वर्ग की साइकिल मैराथन में सोनम जांगपो ने प्रथम, ओम शर्मा ने द्वितीय तथा अतुल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-15 वर्ग की स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिग्मेद दोरजे ने प्रथम, आयुष सिंह ने द्वितीय तथा इशान शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 जूनियर वर्ग की साइकिल मैराथन में दावा ग्यालपो ने प्रथम, जिग्मेद दोरजे ने द्वितीय तथा दिव्यांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
साइकिल मैराथन के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।जनजातीय उत्सव-2026 के तहत आयोजित इस खेल गतिविधि ने उत्सव के माहौल में जोश और ऊर्जा का संचार किया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।













