पोरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में अनिल सूर्यवंशी, फुरबु नेगी, ए.सी. भारद्वाज और रवि नेहमा बिखेरेंगे सुरों का रंग

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 
प्रताप अरनोट, केलांग : 20 अगस्त 

राज्य स्तरीय पोरी मेला-2026 को लेकर लाहौल-स्पीति में उत्साह चरम पर है। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या संगीत, लोक संस्कृति और हिमाचली कला के रंगों से सराबोर होगी।

मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक केलांग कुनिका ऐकर्स तथा उदयपुर के नायब तहसीलदार विनय रशपा ने बताया कि पोरी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

पहली सांस्कृतिक संध्या में लोकप्रिय कलाकार अनिल सूर्यवंशी, फुरबु नेगी, ए.सी. भारद्वाज और रवि नेहमा अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा स्थानीय महिला मंडलों, कला मंचों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकार भी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

सांस्कृतिक संध्या में लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और हिमाचली लोक संस्कृति की विविध झलक देखने को मिलेगी। स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएंगी।

मेला समिति ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों से पोरी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आह्वान किया है। राज्य स्तरीय पोरी मेला स्थानीय परंपराओं, लोक संस्कृति और हिमाचली कला को मंच प्रदान करने के साथ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *