बिलासपुर में ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित, 45 विभूतियों को मिला सम्मान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, ​बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (हिमाचल प्रदेश एवं जिला बिलासपुर इकाई) तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में सांस्कृतिक एवं ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि नीलम चंदेल एवं कर्नल जसवंत सिंह चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत हिमाचली टोपी व शॉल पहनाकर किया गया।

उपायुक्त राहुल कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में फेडरेशन की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों और गाँव-गाँव तक पहुँचाने में सामाजिक संस्थाओं का योगदान अतुलनीय है।

जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को सहेजना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

समारोह में देश भर से आई लगभग 45 विभूतियों को ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। जिला स्तर पर साहित्य, कला, संस्कृति और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सतपाल शर्मा, डॉ० जय महलवाल, प्रकाश चंद शर्मा, परम देव शर्मा, रविंद्र चंदेल, कमल राम, लाल पाठक और नरेंद्र शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​समारोह में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बच्चन, प्रदेश अध्यक्ष ललिता कश्यप, बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूला चंदेल और महासचिव नीरज शर्मा सहित कई राज्यों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *