सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 26 अगस्त
कुल्लू मुख्यालय में डॉ. देवीचंद डीएवी पब्लिक स्कूल, मौहल की ओर से “ओ३म् कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” वैदिक सप्ताह के तहत बुधवार को भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ढालपुर क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान छात्राओं ने वैदिक संस्कृति, संस्कारों, शिक्षा और समाज में सकारात्मक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को वैदिक विचारधारा और भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
रैली में विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ रैली में भाग लेते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वैदिक सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वस्थ, संस्कारित और जागरूक बनाने का संदेश दिया।












