सुरभि न्यूज़
शिमला, 26 अगस्त
लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी गाँव निवासी एवं भारतीय सेना के वीर जवान अनिल के असामयिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि अनिल की बहादुरी और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।











