संस्कृत सप्ताह : कुल्लू के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया प्रतिभा का जलवा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू और जिला संस्कृत परिषद कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को देव सदन सभागार में संस्कृत सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और संस्कृत श्लोकोच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर जिले के 15 विद्यालयों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने श्लोकोच्चारण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता के परिणाम

  • प्रथम: दीपिका (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, कुल्लू)

  • द्वितीय: आरतिका (भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर, कुल्लू)

  • तृतीय: वंशिका (स्नो वैली पब्लिक स्कूल बजौरा)

  • सांत्वना पुरस्कार: अभिलाषा (भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर)

प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता के परिणाम

  • प्रथम: सेजल ठाकुर एवं वैदेही शर्मा (स्नो वैली पब्लिक स्कूल)

  • द्वितीय: हर्षा एवं रितिका (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टि)

  • तृतीय: जानवी ठाकुर एवं रितिका ठाकुर (कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल)

  • सांत्वना पुरस्कार: नेहा एवं शिवांगी (साईं स्टार स्कूल कुल्लू)

संस्कृत नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश कार्यक्रम के दौरान व्यास संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू के विद्यार्थियों (भावना, प्रेरणा, सार्थक, सूर्यांश, अनिक, शालिनी एवं साक्षी) ने एक संस्कृत लघु नाटिका का मंचन कर समाज को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया। मंच संचालन मेनका ठाकुर द्वारा पूरी तरह संस्कृत भाषा में किया गया।

विजेताओं को मिला सम्मान निर्णायक मंडल में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम, आचार्य डॉ. रिपुदमन, पल्लवी नेगी एवं हीरा देवी शामिल रहे। विभाग द्वारा सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने उपस्थित सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *