सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
एकल विद्यालय अभियान अंचल जोगिंदर नगर के संच बरोट की प्रमुख प्रियंका ने कहा कि यह अभियान प्रदेश में समाज सुधार और निर्माण की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वर्तमान में मंडी जिले के जोगिंदर नगर अंचल के तहत 301 विद्यालय स्थापित किए गए हैं।
पंचमुखी शिक्षा : इन विद्यालयों में बाल शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास, जागरण शिक्षा और संस्कार शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
छोटा भंगाल और चौहार घाटी में विस्तार : संच बरोट के तहत इन घाटियों में 30 विद्यालय केंद्र स्थापित हैं, जहां आचार्य पूरी ईमानदारी से बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
घरेलू और सामाजिक जागरूकता : जो अभिभावक अशिक्षित हैं और बच्चों को घर पर नहीं पढ़ा सकते, वहां आचार्य प्रतिदिन शाम को दो से तीन घंटे बच्चों को संस्कार और शिक्षा दे रहे हैं तथा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।










