छोटा भंगाल के नलहौता गांव में 16 से 18 सितंबर तक सजेगा तीन दिवसीय ग्रामीण मेला, लोकगायक इशांत भारद्वाज बिखेरेंगे जलवे

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट 

छोटा भंगाल के नलहौता गांव में देव अजियापाल युवक मंडल के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सैर पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ग्रामीण मेले का आयोजन किया जा रहा है। युवक मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि यह मेला 16 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें खेलकूद, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

मेले के मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम

खेल प्रतियोगिताएं : कबड्डी, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, रसाकसी और घड़ा तोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कबड्डी और वॉलीबॉल का प्रवेश शुल्क 1 हजार रुपये रखा गया है, जिसमें विजेता टीम को 5 हजार और उपविजेता टीम को 3100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और आसपास की पंचायतों के महिला मंडलों द्वारा पहाड़ी नाटियां प्रस्तुत की जाएंगी।

भव्य जातर : मेले के अंतिम दिन 18 सितंबर की रात को नलहौता स्थित देवादि देव अजियापाल मंदिर में देव परम्परा का आयोजन होगा, जहां घाटी के विभिन्न देवी-देवताओं के गुरों के माध्यम से देव खेल का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि एवं तिथियां

16 सितंबर (शुभारंभ) : बड़ा ग्रां पंचायत के प्रधान जोगेंद्र सिंह मेले का शुभारंभ करेंगे।

17 सितंबर (सांस्कृतिक संध्या) : चंबा के प्रसिद्ध लोक गायक इशांत भारद्वाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

18 सितंबर (समापन) : कुड़धार गांव के पूर्व सैनिक सुभाष ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *