सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, चंडीगढ़
एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार के नवरत्न उद्यम की ओर से चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चंडीगढ़ में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संदेश के साथ किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ समाज और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षा के आधार पर प्रतियोगिता को कनिष्ठ, मध्यम और वरिष्ठ तीन वर्गों में विभाजित किया गया।
कनिष्ठ वर्ग में प्रिया प्रथम
कनिष्ठ वर्ग में प्रिया ने प्रथम, अभिनंदन ने द्वितीय और ट्विंकल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुभाष को प्रथम तथा नित्या को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
मध्यम वर्ग में आर्यन ने हासिल किया पहला स्थान
मध्यम वर्ग में आर्यन ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुहासिनी को प्रथम तथा दिव्या को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
वरिष्ठ वर्ग में तमन्ना भारद्वाज अव्वल
वरिष्ठ वर्ग में तमन्ना भारद्वाज ने प्रथम, अनुष्का यादव ने द्वितीय और अभिषेक राजभर ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों में यह भावना स्पष्ट दिखाई दी कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ना रहा।











