एनएसएस वॉलंटियर्स ने किया पार्बती-III पावर स्टेशन का किया  शैक्षिक भ्रमण

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, बिहाली/कुल्लू

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के एनएसएस वॉलंटियर्स द्वारा संबंधित एनएसएस बीएल कार्यक्रम अधिकारी के साथ 13 अक्टूबर,2026 को एनएचपीसी के पार्बती-III पावर स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जलविद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, विद्युत परियोजना की तकनीकी कार्यप्रणाली तथा देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में जलविद्युत परियोजनाओं के महत्त्वपूर्ण योगदान से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वॉलंटियर्स को पार्बती-III पावर स्टेशन की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया तथा परियोजना के विभिन्न तकनीकी एवं प्रचालन संबंधी पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जलविद्युत परियोजनाएँ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर एनएचपीसी द्वारा जलविद्युत विकास, सीएसआर के अंतर्गत स्थानीय लोगों के स्वास्थ के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूरा करने में जलविद्युत परियोजनाओं की भूमिका के बारे में वॉलंटियर्स को परिचित कराया गया।

एनएसएस वॉलंटियर्स ने उत्सुकतापूर्वक पावर स्टेशन की कार्यप्रणाली को समझा और जलविद्युत उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षिक भ्रमण ने उन्हें पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने तथा आधुनिक विद्युत उत्पादन प्रणाली के तकनीकी पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *