सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुलथान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय छात्र संघ का गठन किया गया। इस दौरान छात्रा मोनिका को छात्र संघ का अध्यक्ष तथा स्नेहा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह ने नवगठित छात्र संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र संघ महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सहभागिता और रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह, प्रो. ऋषभ सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में पीटीए प्रधान कमलेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अतिरिक्त पीटीए के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों ने नव-नियुक्त छात्र संघ कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी विद्यार्थियों की समस्याओं को सामने लाने, महाविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही। छात्र संघ के गठन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।











