सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू
मेरा युवा भारत, कुल्लू द्वारा जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत 100 Weeks नशा मुक्त युवा अभियान के तहत डीवाईएसएसओ स्टेडियम, कुल्लू में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से बी.के. प्रिया, बी.के. किरण एवं बी.के. विद्याधर कुल्वी ने कुल्लू फिजिकल अकादमी के 100 से अधिक बच्चों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। योग युवाओं को अनुशासित जीवन जीने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए भी प्रेरित करता है।
इस अवसर पर बी.के. किरण द्वारा उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कुल्लू फिजिकल अकादमी के कोच पवन सिंह तथा मेरा युवा भारत, कुल्लू की ओर से एनवाईवी लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, चांदनी एवं किरण उपस्थित रहे।











