एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन के सत्यनिष्ठा क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

नगवाईं, 19 अक्तूबर 

एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन के सत्यनिष्ठा क्लब द्वारा दिनांक 19 अक्तूबर 2026 को विभिन्न सतर्कता प्रक्रियाओं के बारे मे जागरूकता पैदा करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बजौरा में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि”  विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं पैम्फलेट प्रदर्शन भी आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था। सत्यनिष्ठा क्लब द्वारा आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भाषण के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और देश की समृद्धि में सत्यनिष्ठा के महत्व को रेखांकित किया। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों के माध्यम से समाज में सत्यनिष्ठा के महत्व और देश के विकास में नैतिक आचरण की आवश्यकता पर अपने उत्कृष्ट विचार साझा किए।

इस विशेष कार्यक्रम में पार्बती-II पावर स्टेशन के सतर्कता अधिकारी श्री निर्मल चंद, पाठशाला के उप प्रधानाचार्य श्री कश्मीर सिंह ठाकुर तथा अन्य अध्यापकगण भी उपस्थित रहे। पावर स्टेशन के सतर्कता अधिकारी श्री निर्मल चंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए सतर्कता और सत्यनिष्ठा के महत्व को समझाया। पाठशाला के प्रशासन ने एनएचपीसी के इस प्रयास की सराहना की । निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएचपीसी प्रबंधन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, समन्वयक टीम और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *