एनएचपीसी ने दशहरा उत्सव समिति को भेंट किया 14 लाख रुपये का चेक

Listen to this article

एनएचपीसी ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए दिया 14 लाख रुपये का योगदान

सुरभि न्यूज़, कुल्लू

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए एनएचपीसी (NHPC) ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। एनएचपीसी के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति को 14 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया।

यह चेक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर तथा समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त (DC) कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर पर कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने एनएचपीसी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके निरंतर सहयोग व योगदान के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *