कांगड़ा के पपरोला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया है। इस समापन समारोह में सेवानिवृत प्रधानाचार्य अमीं चंद ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूपमें शिरकत की। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधानाचार्य शुभकरण सहित पाठशाला के सभी शिक्षकों–शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम के अधिकारी राकेश कुमार एवं अध्यापिका संध्या देवी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजाना के इस विशेष शिविर का आयोजन 13 अक्तूबर से आरम्भ होकर 19 अक्तूबर तक किया गया है इस कार्यक्रम में पाठशाला के कुल 52 स्वयं सेवियों ने भाग लिया जिसमें 26 छात्र तथा 26 छात्राएं शामिल रही है। इस कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्त्व और गतिविधियों के बारे में कई प्रकार की जानकारियाँ प्रदान करवा कर अवगत करवाया और आने वाले समय के लिए उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *