Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 31 अक्तूबर
बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 16 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 10 पद शामिल हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा अनिवार्य योग्यता के तहत निर्धारित वार्षिक आय सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है। इस बदलाव के चलते इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 7 नवंबर 2026 सायं 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रांम पंचायत आनी के आंगनबाड़ी केन्द्र शाई और लामीसेरी, ग्रांम पंचायत तांदी के आंगनबाड़ी केन्द्र तांदी, ग्रांम पंचायत विनन के आंगनबाड़ी केन्द्र विनन, ग्रांम पंचायत विशलाधार के आगनबाड़ी केन्द्र डिगेढ़, ग्रांम पंचायत करशाईगाड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र देउरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के दिए आवेदन आमंत्रित हैं। वहीं ग्रांम पंचायत लझेरी के आंगनबाड़ी केन्द्र डीम, ग्रांम पंचायत आनी के आंगनबाड़ी लामीसेरी, ग्रांम पंचायत देऊठी के आंगनबाड़ी केन्द्र डोहवी, ग्रांम पंचायत बटाला के आंगनबाड़ी केन्द्र चौकी, ग्रांम पंचायत खणी के आंगनबाड़ी केन्द्र गुणामार, ग्रांम पंचायत कराणा के आंगनबाड़ी केन्द्र जाबो, ग्रांम पंचायत करशैईगाड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र बालू और देउरी, ग्रांम पंचायत लगौटी के आंगनबाड़ी केन्द्र कुआ व ग्रांम पंचायत कराड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र शलावल में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए 19 नवंबर तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए 19 व 20 नवंबर को प्रातः 10 बजे से उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय आनी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।










