सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 31 अक्तूबर
जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा इसे सुदृढ़ करने के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
राष्ट्रीय संकल्प दिवस का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक को उसके दायित्वों का बोध करवाना तथा राष्ट्र की एकता और आपसी सद्भाव को बनाए रखने के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है।











