सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, चंडीगढ़
एनएचपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इसके पश्चात ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के तहत सामूहिक दौड़ आयोजित की गई, जिसमें कार्यपालक निदेशक ने भी कर्मचारियों के साथ दौड़ लगाकर सहभागिता की।
इस अवसर पर आदित्य गौतम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य, फिटनेस और जागरूकता का संदेश दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता एवं अखंडता के आदर्शों को स्मरण करने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित दौड़, व्यायाम एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। करना












