छोटा भंगाल के मुल्थान कॉलेज के छात्र आशीष ठाकुर का राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘काशी-तमिल संगमम 5.0’ के लिए हुआ चयन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के लिए गौरव का क्षण है। महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी आशीष ठाकुर का भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘काशी-तमिल संगमम 5.0’ के लिए चयन हुआ है। आशीष की इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित छोटा भंगाल क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के लिए गर्व का क्षण आया है । महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी आशीष ठाकुर का चयन भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम काशी – तमिल संगमम 5.0 के अंतर्गत हुआ है।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को काशी और तमिलनाडु की समृद्ध संस्कृति, भाषा, साहित्य और परंपरा से जोड़ने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आशीष ठाकुर एक महीने तक एक विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे।

इस दौरान उन्हें भारत सरकार की ओर से उन्हें 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी । आशीष के चयन पर महाविद्यालय में खुशी की लहर है । कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह ने आशीष को बधाई देते हुए कहा कि आशीष का चयन न केवल उसके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि पूरे महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ऋषभ चौहान ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं  जो महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने होनहार विद्यार्थी आशीष  ठाकुर इस बड़े मुकाम तक पहुँचने पर तहदिल से को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की है । 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *