संविधान दिवस पर पार्बती-III पावर स्टेशन में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बिहाली, सैंज/कुल्लू

पावर स्टेशन प्रमुख पंकज गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाया संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को एनएचपीसी के पार्बती-III पावर स्टेशन में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक पठन किया गया। इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख श्री पंकज गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाया।

कार्यक्रम के दौरान पावर स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान में निहित मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यव्यवहार में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक परंपराओं और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *