छोटा भंगाल के राजगुंधा आलू फार्म में 30 नवंबर से आलू बीज की खुली बिक्री

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

किसानों को 3,000 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा आलू का बीज, कार्यकारी प्रभारी विक्रम सिंह ने उठाने की अपील की

छोटाभंगाल घाटी के राजगुंधा स्थित आलू फार्म में किसानों को आलू बीज उपलब्ध करवाने के लिए खुली बिक्री शुरू की जा रही है। फार्म के कार्यकारी प्रभारी विक्रम सिंह ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों को जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों को आलू का बीज खरीदना है, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
उन्होंने बताया कि आलू फार्म में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आलू बीज की खुली बिक्री की जाएगी। इसके लिए आलू बीज का मूल्य 3,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

विक्रम सिंह ने क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान आलू फार्म पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें आलू बीज खरीदने के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
आलू बीज की उपलब्धता एवं अन्य जानकारी के लिए किसान मोबाइल नंबर 8580724820 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *