सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 27 नवंबर
संस्था ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक एवं कलाकार पीयूष राज की पूजनीय माता श्रीमती कमला देवी के 26 नवंबर 2026 को हुए निधन पर सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने के लिए संस्था की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित संस्था के सदस्यों एवं कलाकारों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने शोक संतप्त पीयूष राज एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सूत्रधार कला संगम परिवार ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में संस्था पीयूष राज एवं उनके परिवार के साथ खड़ी है। संस्था ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। ॐ शांति। भावभीनी श्रद्धांजलि।











