सुरभि न्यूज़ आनी। प्रस्तावित मंडी लोक सभा उपचुनाव के मध्यनजर आनी के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। एआरओ/एसडीओ (ना.) आनी इसके अध्यक्ष होंगे। तहसीलदार आनी इसके नोडल अधिकारी रहेंगे। सहायक लोक संपर्क अधिकारी आनी और प्रेस क्लब आनी के अध्यक्ष बतौर सदस्य कमेटी में शामिल किए गए हैं। कमेटी विज्ञापन प्रमाणीकरण के कार्य और पेड न्यूज की छंटनी करेगी। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, केबल नेटवर्क व इंटरनेट मोबाइल नेटवर्क इसके तहत शामिल किया गया है।
2021-07-24