चुराह महिला संगठन के पदाधिकारियों का चयन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ चंबा

महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए होगी महत्वपूर्ण भूमिका 

विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए अध्यक्ष पंचायत समिति कौशल्या देवी की अध्यक्षता में महिला  जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत बोंदेंडी में महिला संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया । इसके तहत ललिता देवी को अध्यक्ष और अंजू कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पंचायत समिति कौशल्या देवी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने  के साथ ये महिला संगठन नशे और सामाजिक  कुरीतियों के खात्मे के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *