नमहोंग में  83.41 प्रतिशत और जाबन में 84 प्रतिशत हुआ मतदान 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। आनी खण्ड की जाबन व नमहोंग पंचायत में रविवार  को पँचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।  पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक निभाई गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मौसम साफ होने की बजह से लोगों ने अपने अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर मतदान किया। जाबन पँचायत के मरोलदढ़ वार्ड से 95 बर्षीय बुजुर्ग महिला सुरमा देवी ने मत डाला। नमहोंग पँचायत में कुल मतदाता 1167 में से 971 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान 83.41 प्रतिशत रहा जबकि जाबन पँचायत में कुल मतदाता 1214 में से 1024 लोगों ने मत डालें। यहां मतदान 84 प्रतिशत रहा।खबर लिखे जाने तक चुनावी नतीजों की गणना जारी थी। नमहोंग पँचायत से उपप्रधान पद के लिए डमोहर के जितेंद्र कुमार उर्फ रौकी विजयी घोषित हुए।जाबन कि पच्छल वार्ड से जियामणि और नमहोंग पँचायत के लारजीपाणी वार्ड से रक्षा देवी विजयी रहीं। गौर हो  कि जाबन पँचायत में अनारक्षित प्रधान पद के लिए  पांच उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें अंकुर ठाकुर, आशीष पॉल, उत्तम राम, विनोद कुमार व वीरेंद्र परमार के नाम शामिल हैं जबकि उपप्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी गीता राम, जवाहर लाल, धनी राम व सूरत राम चौतरफा मुकाबले के लिए चुनाव दंगल में कूदे थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नमहोंग में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए  तीन प्रत्याशी उर्मिला, पिंगला व सुदर्शना और उपप्रधान पद के लिए भी जितेंद्र कुमार, नरेश व सौरव कुमार तीकोणीय मुकाबले के लिए चुनाव मैदान में खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *