पूजा ठाकुर कुल्लू। मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में कटराईं के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है । जिसमें दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं । दोनों घायलों को क्षेत्रिय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है । जानकारी के अनुसार एक वाहन नंबर एचपी -33 डी -5421 तेज रफ्तार से आई और बाइक को टक्कर मार दी । जिससे बाइक के भारी नुकसान हुआ है और बाइक में सवार दो युवक गौतम पुत्र नीटू निवासी डोहलू नाला और सुरेंदर नर बहादुर बुरी तरह से घायल हो गए हैं । जबकि वाहन चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया है । उधर , पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानवीन शुरू कर दी है । फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है ।
2022-02-15









