सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा ) आनी। महान गुरु रविदास जयंती की पावन अवसर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल आनी द्वारा समिति सभगार आनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। जिसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उन्होंने सन्त गुरु रविदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम सागर ने सन्त रविंद6 की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला।जबकि भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश भारत में सदियों से अनेक महान संतो ने जन्म लेकर इस भारतभूमि को धन्य किया है जिसके कारण भारत को विश्वगुरु कहा जाता है ।वहीं कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि जब जब हमारे देश में ऊचनीच, भेदभाव, जाती पाती, धर्म-भेदभाव अपने चरम अवस्था पर रहा है तब तब हमारे भारतवर्ष में अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर समाज में फैली बुराईयों, कुरूतियो को दूर करते हुए अपने बताये हुए सच्चे मार्ग पर चलते हुए भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बाधने का काम किया है और इन्ही महान संतो में संत गुरु रविदास जी का भी नाम आता है जो कि 15 वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक कवि और धर्म के भेदभावना से ऊपर उठकर भक्ति भावना दिखाते रहे। विधायक ने कहा कि ऐसे महान संत गुरु रविदास जी के जीवन से हमे धर्म और जाती से उपर उठकर समरस्ता .व समाज कल्याण की भावना की सीख मिलती है। इस अवसर पर विधायक किशोरीलाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर.प्रदेश कार्य समिति सदस्य अन्नू ठाकुर. जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर.भाजपा एसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रीतम सागर.प्रदेश एससी मोर्चा सदस्य रतन भारती. बरिष्ठ कार्यकर्त दुनी चन्द. सुरेंद्र ठाकुर. वेद ठाकुर.मण्डल महामंत्री क्षेर सिंह.नगर पँचायत अध्यक्ष सरसा देवी.के अलावा ममता चौहान राजकुमार सहित पार्टी अन्य कई बरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा पंचायतीराज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
2022-02-17