सुरभि न्यूज़ बिलासपुर। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने दो युवकों को चिटटे के साथ धर दबोचा है। बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस थाना सदर की टीम ने कुनाला के पास नाका लगाया हुआ था । इस दौरान पुलिस टीम ने देर रात करीब 12 बजे स्वारघाट की तरफ से बरमाणा की ओर जा रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार में सवार दोनों युवक घबरा गए । जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 16.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । एसपी ने बताया कि आरोपितों की पहचान जितेंद्र निवासी गांव कलेहली डाकघर बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू व नितेश कुमार निवासी गांव चनोल डाकघर तलेली , सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है । बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया । जहां से दोनों को को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है।
2022-02-18









