सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। छोटाभंगाल में स्थित मुल्थान तहसील में तहसीलदार का पद काफी समय ख़ाली पड़ा था। गत माह नायव तहसीलदार कर्म चंद कालिया ने पद भार संभाला था और अब गत दिन तहसीलदार पीसी कौंडल ने बतौर तहसीलदार पद के रूप मे मुल्थान तहसील का कार्यभार संभाला है। जिस कारण मुल्थान तहसील से आश्रित बड़ा ग्रां, कोठी कोहड़, धरमान, मुल्थान, लोआई, स्वाड़ तथा पोलिंग सहित बड़ा भंगाल पंचायतों के लोगों को अपना राजस्व संबंधी कार्य निपटाने मे काफी राहत मिल गई है। गोरतलब है कि मुल्थान तहसील में लगभग एक वर्ष से खाली चल रहे तहसीलदार तथा नायव तहसीलदार के पद से स्थानीय लोगों को अपना राजस्व संबंधी कार्य निपटाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब इन दोनों शीर्ष पदों की भरपाई हो जाने से लोगों की परेशानी दूर हो गई है। पत्रकार से रूबरू होकर तहसीलदार पीसी कौंडल ने कहा कि उन्होने गत दिन बतौर तहसीलदार का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इससे पूर्व कटौला, मकरीडी, टोणी देवी तथा दो बार लडभडोल तहसील में अपनी सेवा दी है और अब तहसील मुल्थान में सेवा करने का मौक़ा मिला है।
2022-03-24








