सुरभि न्यूज़ आनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल आनी के तेज तर्रार युवा अध्यक्ष हरीश शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद भाजयुमो के प्रदेश सह प्रबक्ता वेद ठाकुर को आनी मंडल भाजयुमो के नये अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद युवा नेता वेद ठाकुर पहली बार सोमवार को आनी पहुंचे. जहाँ युवा मोर्चा आनी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष वेद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित युबा मोर्चा व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा वे अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और प्रदेश की नीतियों व विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे।