आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रदेश के कोने-कोने से महा रैली में बढ़ चढ़ कर लेंगे भाग 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट।  प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र जिला मंडी में आप पार्टी की छः अप्रेल को होने वाली महा रैली व रोड़ शो को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रदेश के कोने-कोने से आप पार्टी के कार्यकर्ता इस महा रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के आप पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता तिलक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महा रैली में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द्र केज़री वाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पार्टी सम्बन्धित विचारों को सुनने के लिए प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस महा रैली को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर–घर जाकर रैली में भाग लेने का न्यौता दे रहे हैं। तिलक राज ने बताया कि प्रदेश की आम जनता ने प्रदेश में आजतक मात्र भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को ही देखा है मगर इन दोनों राष्ट्री पार्टी की सरकारें प्रदेश के आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर पाई है। जिस कारण आम जनता अब प्रदेश में आम लोगों की पार्टी आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प रूप में प्रदेश में सतासीन करवाना चाहती है। तिलक राज ने बताया कि छः अप्रेल को पार्टी की मंडी मुख्यालय में होने वाली आम आदमी पार्टी की माह रैली में आम आदमी पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर बैजनाथ विधना सभा से लगभग तीन सौ कार्यकर्ता अपने दम पर भाग लेंगे तथा उनमें से लगभग पच्चास कार्यकर्ता छोटा भंगाल घाटी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। तिलक राज ने बताया कि इस महा रैली में प्रदेश के आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी अजय दत्त, दिल्ली के स्वास्थय मंत्री तथा हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रभारी सत्येन्द्र जैन व प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी सहित समस्त पदाधिकारी विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *